नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को सलाह दी गई है कि वे जल्द से जल्द NEET UG 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर दें ताकि वेबसाइट पर आखिरी समय में ट्रैफिक के कारण आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च 2025 है। NEET UG परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-यूजी (NEET UG 2025) के लिए जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को सलाह दी है कि NEET UG फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 मार्च 2025 है। ऐसे में छात्र आखिरी वक्त का इंतजार न करें और तुरंत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आवेदन पत्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन भरा जा सकता है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से एक अधिसूचना जारी कर बताया गया कि "नीट यूजी( NEET UG 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी और 7 मार्च 2025 को रात 11:50 बजे बंद हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अंतिम मिनट की कठिनाइयों से बचने के लिए आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे अंतिम मिनट के ट्रैफिक से बचने के लिए समय पर अपना आवेदन जमा करें।" इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट https://nta.ac.in/ देखें और नवीनतम अपडेट के लिए neet.nta.nic.in पर जाएं। NEET (UG) - 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर 011-40759000/011 या 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2025@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
नीट यूजी (NEET UG 2025) परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1700 रुपये, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग को 1600 रुपये और एससी/एसटी/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। भारत से बाहर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 9500 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए जमा किया जा सकता है।
Read More: VITEEE 2025 Registration Ends on March 31 – Apply Now for VIT Entrance Exam
Read More: CGBSE Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back