नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट फॉर्म में करेक्शन करने के लिए सुधार विंडो 09 मार्च 2025 को ओपन की जाएगी। यह विंडो 11 मार्च 2025 तक ओपन रहेगी। इस दौरान कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित सेक्शन में चेंज करने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन मई 2025 में होना है। यह ऑफलाइन मोड में कंडक्ट कराया जाएगा।
NEET UG 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। हालांकि, आगामी 07 मार्च, 2025 को इस परीक्षा के लिए आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी। इसलिए मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए अप्लाई करने के इच्छुक परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि, सब काम छोड़कर,सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट कर दें। अंतिम तिथि बीतने के बाद, कोई भी अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2025 परीक्षा का आयोजन 04 मई, 2025 को किया जाएगा। एग्जाम सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कंडक्ट कराया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 मई, 2025 तक जारी किए जाएंगे। प्रवेश पत्र जारी होने से पहले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज की जाएगी। यह पोर्टल पर रिलीज होगी।
|
Event |
Date |
|
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत (NEET UG) |
7 फरवरी, 2025 |
|
ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख (NEET UG) |
7 मार्च, 2025 तक |
|
ऑनलाइन आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (NEET UG) |
7 मार्च, 2025 तक |
|
आवेदन सुधार विंडो ओपन होने की शुरुआत (NEET UG) |
9 मार्च, 2025 तक |
|
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तारीख (NEET UG) |
26 अप्रैल, 2025 तक |
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख (NEET UG) |
1 मई, 2025 तक |
|
परीक्षा तिथि का आयोजन (NEET UG) |
4 मई, 2025 |
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1,700 रुपये फीस देनी होगी। वहीं, सामान्य- ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए 1,600 रुपये देने होंगे। इसके अलावा, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों 1,000 रुपये फीस देनी होगी।
नीट यूजी (NEET UG 2025) परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी neet.nta.nic.in पर जाना होगा। अब, यहां होमपेज पर, ‘NEET UG 2025 पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन पत्र’ वाले लिंक पर क्लिक करें। यहां, स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा। अब खुद को पंजीकृत करें और आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन का प्रिंटआउट लें।
Read More: NEET UG 2025 Registration: छोड़कर सारा काम, पहले भरें नीट यूजी फॉर्म, कल है आखिरी तारीख
Read More: NEET 2025 Application Deadline Approaching – Register Before March 7
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back