राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है। इसके तहत परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 पर संपर्क किया जा सकता है। 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होने जा रही हैं।
राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर एडमिट कार्ड से जुड़ा लिंक एक्टिव कर दिया है। स्कूल प्रमुख अपने छात्रों के लिए आईडी नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद स्कूल हार्ड कॉपी प्रिंट करेगा। साथ ही डिटेल्स वेरिफाई करने के बाद इसे छात्रों को वितरित किया जाएगा। वहीं छात्रों को यह भी ध्यान रखना होगा कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी डिटेल्स और निर्देशों को एक बार ध्यान से पढ़ लें और उसी के अनुसार सेंटर पर पहुंचें।
आरबीएसई ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की है। इसके अनुसार बोर्ड ने उन विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी नहीं किए हैं, जिन्हें शून्य उपस्थिति और वार्षिक परीक्षा शुल्क का भुगतान नहीं करने के कारण स्कूलों ने अस्वीकार कर दिया है। यदि किसी ऐसे परीक्षार्थी का प्रवेश पत्र अपलोड किया गया है जो पात्र नहीं है, तो संबंधित विद्यालय अपने स्तर पर उसे रोककर पात्र परीक्षार्थियों को ही प्रवेश पत्र आवंटित करेगा।
डाउनलोड करें राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के प्रवेश पत्र
जारी नोटिस में बोर्ड ने आगे कहा, अगर किसी एडमिट कार्ड में फोटो सही नहीं है, ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है या कोई गलती है तो स्कूल के प्रिंसिपल सही फोटो चिपकाएंगे और उसे वेरिफाई करने के बाद छात्रों को वितरित करेंगे। साथ ही अगर अयोग्य उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड मिलता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्कूलों की ही होगी।
राजस्थान बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए आरबीएसई ने 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह रूम 1 मार्च (सुबह 6 बजे) से 9 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं की परीक्षाएं 06 मार्च 2025 से शुरू होने जा रही हैं। इस कक्षा में पहले दिन अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया जाएगा। कक्षा 10 का आखिरी पेपर 4 अप्रैल 2025 को होगा। पूरी डेटशीट देखने के लिए आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Read More: CBSE 10वीं हिंदी सैंपल पेपर 2025: महत्वपूर्ण प्रश्न और परीक्षा की तैयारी टिप्स
Read More: NIOS 10th, 12th Practical Exam 2025: कब होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरी डेटशीट
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back