भारत में उच्च शिक्षा के लिए AICTE और UGC जैसे नियामकों की जगह HECI लाने का प्रस्ताव है। HECI का पूरा नाम Higher Education Commission of India है। यह NEP 2020 के तहत होना है। लेकिन संसद की स्थायी समिति ने इस पर गंभीर आशंका जताई है।
यूजीसी और एआईसीटीई समेत विभिन्न नियामकों की जगह भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआई) लाने का प्रस्ताव है। अब संसद की एक स्थायी समिति ने कहा है कि इस नए नियामक (HECI) के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षण संस्थान बंद हो सकते हैं। जिन विश्वविद्यालयों और कॉलेजों का बुनियादी ढांचा कमजोर है और जहां शिक्षकों की कमी है।
शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति ने सुझाव दिया है कि 'शिक्षा मंत्रालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि HECI जैसी किसी भी एकीकृत नियामक इकाई में सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व हो।'
समिति ने कहा है कि 'प्रस्तावित HECI के पास बहुत सारी शक्ति होगी, जिसमें डिग्री देने का अधिकार भी शामिल है। इसके अलावा, इसमें मानकों को पूरा न करने वाले संस्थानों को बंद करने की शक्ति भी होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थान बंद हो सकते हैं, जिनका बुनियादी ढांचा कमजोर है या जिनमें शिक्षकों की कमी है। इससे अप्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में निजीकरण को बढ़ावा मिलेगा।'
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए एक एकल नियामक संस्था, HECI की परिकल्पना की गई है, जो शैक्षणिक मानकों को विनियमित, मान्यता, वित्तपोषित और निर्धारित करेगी। हालांकि, समिति ने पाया कि वर्तमान में कई नियामकों के अस्तित्व से मानकों में असंगति और निगरानी में कठिनाई होती है। विशेष रूप से, राज्य विश्वविद्यालय, जो 90% से अधिक छात्रों को शिक्षित करते हैं, राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय नियमों के बीच फंस जाते हैं।
समिति ने यह भी कहा कि प्रस्तावित HECI विधेयक केंद्र सरकार को अधिक शक्ति देता है, लेकिन राज्यों की भागीदारी सीमित है। इस विधेयक के तहत, एचईसीआई के पास डिग्री देने की अनुमति देने या मानकों को पूरा न करने पर किसी संस्थान को बंद करने का अधिकार होगा। समिति का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित संस्थानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि कई संस्थान संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।
नई शिक्षा नीति के तहत प्रस्तावित एचईसीआई मौजूदा UGC, AICTE और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की जगह लेगा। यूजीसी गैर-तकनीकी उच्च शिक्षा की निगरानी करता है, एआईसीटीई तकनीकी शिक्षा को नियंत्रित करता है, जबकि एनसीटीई अध्यापक शिक्षा के लिए नियामक संस्था है। इससे पहले 2018 में एचईसीआई के गठन का प्रस्ताव था, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया जा सका है।
2021 में जब धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद संभाला तो एचईसीआई को अमल में लाने के प्रयास फिर से शुरू किए गए। एनईपी 2020 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उच्च शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए मौजूदा नियामक ढांचे में व्यापक सुधार की जरूरत है। इसके तहत नियामक, मान्यता, वित्त पोषण और शैक्षणिक मानकों का निर्धारण अलग-अलग स्वतंत्र निकायों द्वारा किया जाना चाहिए।
समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखते हुए, सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रस्तावित उच्च शिक्षा आयोग में सभी राज्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो तथा शिक्षा प्रणाली संतुलित और प्रभावी बने।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: CUET PG 2025 Registration Ends Today: Apply Online
Read More: NEET UG 2025 Registration Start: Check How to Apply for NEET Exam
Read More: REET 2024 Exam on 27 Feb 2025: Download Admit Card Here
Read More: AIBE 19 Result 2025: ये है AIBE एग्जाम रिजल्ट जारी होने की संभावित तिथि, नोट कर लें डेट
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back