नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही UGC NET दिसंबर सत्र का परिणाम घोषित किया जा सकता है। परिणाम NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होते ही अभ्यर्थी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और दिए गए सिक्योरिटी पिन को दर्ज करके परिणाम चेक करने के साथ-साथ स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद एनटीए द्वारा 31 जनवरी को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी और 3 फरवरी तक इस पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। अब एनटीए द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का निराकरण करने के बाद जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
UGC NET का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए ये हैं स्टेप-
पिछले पैटर्न के अनुसार, NTA द्वारा परिणाम की घोषणा के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि अंतिम उत्तर कुंजी अंतिम और सभी को स्वीकार्य होगी और इस पर कोई आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकती है। परिणाम केवल अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा।
UGC NET परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी तीन श्रेणियों के तहत उत्तीर्ण होंगे। पहली श्रेणी में अभ्यर्थी जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। दूसरी श्रेणी में अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी (PHD) में प्रवेश के लिए योग्य माने जाएंगे। इसके अलावा तीसरी श्रेणी में अभ्यर्थी पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे UGC NET रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: JEE Main 2025 Answer Key and Response Sheet Out: Download Now!
Read More: UGC NET Result Date: UGC NET दिसंबर रिजल्ट कब होगा घोषित, यहां से जानें लेटेस्ट अपडेट
Read More: INI SS 2025 Round 3 Counselling Result Released: Download Allocation PDF
Read More: NIFT 2025 Admit Card Released: Step-by-Step Guide to Download
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back