UP B.Ed प्रवेश परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उसे बहुत सावधानी से भरें। क्योंकि अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती पाई जाती है तो आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। UP B.Ed JEE 2025 परीक्षा की तिथि भी जल्द ही जारी की जा सकती है।
UP B.Ed प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2025 से भरी जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 15 मार्च 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। यह जानकारी परीक्षा आयोजित करने वाली बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी ने जारी की है। ऐसे में इस UP B.Ed JEE परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने दस्तावेज तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद वे आसानी से आवेदन कर सकें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
सबसे पहले अभ्यर्थी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं। अब होम पेज पर उपलब्ध UP B.Ed JEE 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन होने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें। आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें। सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
आपको बता दें कि फिलहाल विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना में आवेदन तिथियों की जानकारी दी गई है। परीक्षा तिथि समेत अन्य विवरण अभी अपडेट नहीं किए गए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय जल्द ही अपडेट करेगा। इस UP B.Ed JEE 2024 परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी पाने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
UP B.Ed प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी. परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए 3 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था. हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल 2024 कर दिया गया था। वहीं इस साल आवेदन पत्र 15 फरवरी 2025 से भरे जाएंगे। साथ ही 15 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया गया है।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: UGC NET December 2024 Result Soon: Check Expected Date
Read More: JEE Mains 2025 Expected Cut off: Check the Required Score for Top Colleges
Read More: AP Inter Hall Ticket 2025 for Practical Exam: Check Exam Day Guidelines & Dress Code
Read More: JEE Main 2025 Application Glitches: NTA Online Form Fails to Update Candidate Information
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back