रिजल्ट आने के बाद अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकेगा या फिर अपने रिजल्ट को सुधारने के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा में हिस्सा ले सकेगा। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (UPMSP) की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा संपन्न होने के बाद कॉपियां जांचने के लिए 1 लाख 34 हजार 723 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। इन शिक्षकों को 2 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का समय दिया गया है। ऐसे में 2 अप्रैल को दोनों कक्षाओं की 2 करोड़ 96 लाख 93 हजार 855 कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी, जिसके बाद छात्रों का रिजल्ट तैयार कर जारी कर दिया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले साल के पैटर्न को देखते हुए यूपीएमएसपी 20 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी तारीख को UP Board रिजल्ट 2025 घोषित कर सकता है। दोनों कक्षाओं के नतीजे एक ही दिन एक साथ जारी किए जाएंगे। नतीजे यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किए जाएंगे, जिसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
यूपी बोर्ड द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन मोड से जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होते ही सभी छात्र इन स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
UP Board परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में अलग-अलग न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। अगर किसी छात्र को एक या दो विषय में इससे कम अंक मिलते हैं तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में भाग लेकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकता है। रिजल्ट आने के बाद अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी कॉपी दोबारा चेक करवा सकता है या फिर अपने रिजल्ट को सुधारने के लिए इंप्रूवमेंट परीक्षा में भाग ले सकता है। रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे।
Read More: CBSE Class 10, 12 Exams: List of Banned Items & Penalties for Violations
Read More: CBSE 2025 Board Exam Preparation: Last-Minute Tips to Score High
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back