UP Board द्वारा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 2 अप्रैल को पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 12वीं के वे छात्र जिनका प्रैक्टिकल छूट गया है, उन्हें 7 और 8 अप्रैल को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया है। परीक्षा पूरी होने के बाद छात्रों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। यूपी बोर्ड 20 से 25 अप्रैल के बीच रिजल्ट घोषित कर सकता है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. दोनों कक्षाओं में 55 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. अब इन सभी छात्रों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है, जिसके लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (UPMSP) द्वारा 20 अप्रैल 2025 तक रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2025) घोषित किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है.
परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड की ओर से 1 लाख 34 हजार 723 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है जो तेजी से मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। कुल 2 करोड़ 96 लाख 93 हजार 855 कॉपियों की जांच का काम 2 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। इसके 10 से 15 दिन बाद रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
जो छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं और उनके प्रैक्टिकल छूट गए हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया गया है। ऐसे छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 और 8 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। जिन छात्रों के प्रैक्टिकल छूट गए हैं, उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं पूरी होने के बाद बोर्ड की ओर से फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन मोड के माध्यम से जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होते ही सभी छात्र केवल 4 स्टेप फॉलो करके आसानी से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। ध्यान रहे कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
स्टेप 1: UP Board रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको उस क्लास पर क्लिक करना होगा जिसका रिजल्ट आप चेक करना चाहते हैं।
स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा जहां से आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।
Read More: BSEB Matric Result 2025 Declared – Check Toppers & Scorecard Here
Read More: UP Board Result 2025: 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? संभावित तारीख जानें
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back