UP बोर्ड रिजल्ट 2025 की तारीख की घोषणा आज यूपीएमएसपी द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर की जा सकती है। इसके बाद बोर्ड सचिव भगवती सिंह व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे (UP Board Result 2025 Live Updates) जारी किए जाएंगे। वेबसाइट upmsp.edu.in पर नतीजे जारी होते ही छात्र सिर्फ रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट (UP Board 10th 12th Result 2025) इस हफ्ते कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले UPMSP की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर नतीजों की घोषणा की जानकारी साझा की जाएगी। इस साल दोनों कक्षाओं के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड में करीब 55 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 51.37 लाख छात्र परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
UP बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का परिणाम इसी सप्ताह घोषित किया जा सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UP बोर्ड रिजल्ट 2025 आज जारी किया जाएगा। लेकिन अभी तक यूपीएमएसपी की ओर से रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में रिजल्ट आज जारी होने की संभावना नहीं है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी जाएगी। प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपीएमएसपी की ओर से आज रिजल्ट से जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन बोर्ड के एक्स हैंडल के साथ ही वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Read More: MP Board 2025: MPBSE जल्द जारी करेगा रिजल्ट डेट, मई के पहले वीक में आएंगे नतीजे
Read More: CBSE Result 2025 Live: Class 10 & 12 Result Date & Time
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back