इस साल UP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 51.37 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिन्हें अब रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा कॉपियां चेक करने के बाद रिजल्ट तैयार करने में 20 दिन का समय लगता है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 22 से 25 अप्रैल के बीच जारी किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 51.37 लाख छात्र-छात्राएं रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन छात्रों की जानकारी के लिए बता दें कि यूपीएमएसपी द्वारा कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया है और अब रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आपको बता दें कि हाईस्कूल परीक्षा की 1,63,22,248 उत्तर पुस्तिकाएं और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1,33,71,607 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया था।
पिछले साल उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 31 मार्च को पूरी हो गई थी और 20 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 2 अप्रैल तक पूरी हो गई। इसके 20 दिन बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ऐसे में 22 से 25 अप्रैल के बीच किसी भी तारीख को रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
UP Board 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आपको वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक के कारण रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी आती है तो आप एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आपको बोर्ड द्वारा बताए गए नंबर पर एसएमएस भेजना होगा। मैसेज भेजने के कुछ देर बाद ही बोर्ड की ओर से आपके इनबॉक्स में रिजल्ट भेज दिया जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 20 अप्रैल को दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ घोषित किए थे। 10वीं का रिजल्ट 89.55% रहा था जबकि 12वीं का रिजल्ट 82.60% रहा था। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी थी। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 93.40% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.05% रहा। इसके अलावा 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.42% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 77.78% रहा।
Read More: CBSE Class 12 Physics Sample Papers (2021-2024) – Download PDF, Tips & Marking Scheme
Read More: CBSE Class 10, 12 Exams: List of Banned Items & Penalties for Violations
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back