उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 51 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट तैयार कर रहा है। बोर्ड की ओर से जल्द ही दोनों कक्षाओं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही छात्र वेबसाइट डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक किया गया था। इसके बाद कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया गया था। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक कॉपियां जांचने के बाद टॉपर छात्रों का सत्यापन कर रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने में 15 दिन का समय लगेगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 20 से 25 अप्रैल 2025 के बीच रिजल्ट जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है।
आपको बता दें कि पिछले सालों में भी यूपी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाता रहा है। इस बार भी बोर्ड दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा। UP Board 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा दो अन्य वेबसाइट upresults.nic.in और result.upmsp.edu.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया जाएगा।
12वीं कक्षा के टॉपर्स और प्रतिशत
10th क्लास के टॉपर्स
दीपांशी सिंह: 588/ 600पिछले साल यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 20 अप्रैल को जारी किया था, जबकि वर्ष 2023 में परिणाम 25 अप्रैल को जारी किए जाने की योजना है। इस बार भी इन्हीं तिथियों के बीच परिणाम जारी होने की पूरी संभावना है।
Read More: JAC 10th, 12th Result 2025 Date – जानें कब आएंगे झारखंड बोर्ड के नतीजे
Read More: UP Board 10th, 12th Result 2025: इस दिन से पहले जारी होंगे यूपी बोर्ड नतीजे
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back