बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट 2025 की परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी 2025 तक दो पालियों में आयोजित की गई थीं। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक जबकि शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं, अब बोर्ड ने आंसर की जारी कर दी है जिसे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बारहवीं कक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 में पूछे गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट http://objection.biharboardonline.com पर जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट object.biharboardonline.com पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB इंटरमीडिएट परीक्षाओं के थ्योरी पेपर में कुल अंकों का 50% बहुविकल्पीय प्रश्न के रूप में पूछा जाता है। छात्रों को इन सवालों के जवाब ओएमआर आधारित उत्तर पुस्तिका पर देने होते हैं। अब इन सवालों की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, जिसे उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा के परीक्षार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट objection.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर जाएं। अब होमपेज पर "Answer Key Inter Exam 2025" लिंक पर क्लिक करें। यहां कक्षा का चयन करें, रोल नंबर डालें। अब आपके सामने उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी। इसे चेक करें और फिर डाउनलोड करें या यदि किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है, तो उस विषय और विशिष्ट प्रश्न संख्या का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं। सभी विवरणों को ध्यान से क्रॉस चेक करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद इसे चेक करें और फिर इसका प्रिंटआउट लें।
बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा की उत्तर कुंजी चेक करने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे किसी प्रश्न पर कोई आपत्ति है तो वह इसके लिए चुनौती दर्ज कर सकता है। इसके लिए छात्रों को 05 मार्च 2025 तक का समय दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद आपत्ति विंडो बंद कर दी जाएगी। इसलिए छात्र इस बात का ध्यान रखें।
बिहार बोर्ड की ओर से बारहवीं कक्षा के नतीजे मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने हाल ही में इसकी घोषणा की। वहीं, बिहार बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। साथ ही, इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकेंगे।
Read More: BSEB 12th Result 2025: बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित होने की संभावित तिथि और अपडेट देखें
Read More: NIOS 10th, 12th Practical Exam 2025: कब होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरी डेटशीट
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back