केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 28 फरवरी को देशभर में हिंदी का पेपर आयोजित करेगा। जो छात्र 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर देने जा रहे हैं, वे यहां से कोर्स ए और कोर्स बी के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही वे यहां से मार्किंग स्कीम, प्रश्नों की संख्या और न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
28 फरवरी 2025 को हिंदी (हिंदी A और B) की परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा केवल एक पाली में आयोजित की जाएगी, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। सभी छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाएँ। यदि आप किसी भी तरह से देर से पहुँचते हैं, तो आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। छात्र यहाँ से हिंदी कोर्स ए और कोर्स बी के सैंपल पेपर, मार्किंग स्कीम, प्रश्नों की संख्या सहित पूरी जानकारी देख सकते हैं।
छात्रों को बता दें कि CBSE 10वीं का पेपर 80 अंकों का पूछेगा। छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
आपको बता दें कि हिंदी थ्योरी का पेपर कुल 80 अंकों का होगा। छात्रों को किसी भी विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे में हिंदी थ्योरी परीक्षा में पास होने के लिए आपको न्यूनतम 26.4 अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा 20 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा/मूल्यांकन परीक्षा होगी। इसे आपको अलग से पास करना होगा।
Read More: CBSE: अब एक ही नाम और अफिलिएशन नंबर से खोल सकते हैं दूसरी ब्रांच, जानें पूरी डिटेल
Read More: NIOS 10th, 12th Practical Exam 2025: कब होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरी डेटशीट
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back