केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) ने अब तक कक्षा 10 के लिए अंग्रेजी, खाद्य उत्पादन, फ्रेंच, सामाजिक विज्ञान, उर्दू, कोर्स ए, तमिल, बंगाली, मराठी, गुजराती सहित विषयों की परीक्षाएं आयोजित की हैं। आज हिंदी का पेपर आयोजित किया जा रहा है। कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च 2025 को समाप्त होंगी। अधिक जानकारी के लिए आप वेबसाइट पर जा सकते हैं।
CBSE Board 10वीं की परीक्षाएं जारी हैं। इसी क्रम में आज यानी 28 फरवरी 2025 को हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। अब से कुछ ही देर में परीक्षा केंद्र पर एंट्री शुरू होने वाली है। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र पर विश्लेषण भी परीक्षा समाप्त होने के बाद ही सामने आएगा। प्रश्नपत्र का स्तर क्या था और कितने प्रश्न कठिन और कितने आसान थे, यह सारी जानकारी मिल पाएगी। वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो पिछले साल यह पेपर ज्यादा कठिन नहीं था। छात्रों के लिए ज्यादातर प्रश्न आसान थे। हालांकि, कुछ प्रश्न ऐसे भी थे, जिनमें छात्रों को थोड़ी परेशानी हुई लेकिन ओवरऑल पेपर की बात करें तो यह ठीक-ठाक था।
सीबीएसई बोर्ड(CBSE)10वीं कक्षा की अंकन योजना के अनुसार, हिंदी विषय में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे। ध्यान दें कि सीबीएसई कक्षा 10 परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए प्रैक्टिकल और थ्योरी पेपर में अलग-अलग 33% अंक की आवश्यकता होती है।
पिछले साल सीबीएसई बोर्ड (CBSE) कक्षा 10 के नतीजे 13 मई को जारी किए गए थे। परीक्षा में पास प्रतिशत 93 प्रतिशत से अधिक था। वर्ष 2024 में 2251812 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2238827 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 2095467 छात्र परीक्षा में सफल हुए थे।
इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं कक्षा के लिए साल में दो बार परीक्षा आयोजित करने से जुड़ा ड्राफ्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, साल 2026 से पहली बार साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके तहत पहले चरण की परीक्षा फरवरी में होगी, जबकि दूसरे चरण की परीक्षा मई में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षाओं के साथ-साथ रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे, इसकी भी जानकारी दी है। वहीं, 12वीं कक्षा की बात करें तो फिलहाल इस कक्षा के परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अपने पुराने पैटर्न के अनुसार ही साल में एक बार ही आयोजित की जाएगी।
Read More: NIOS 10th, 12th Practical Exam 2025: कब होंगे एग्जाम? यहां देखें पूरी डेटशीट
Read More: CBSE: अब एक ही नाम और अफिलिएशन नंबर से खोल सकते हैं दूसरी ब्रांच, जानें पूरी डिटेल
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back