JEE Main 2025 सेशन 2 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जा सकती है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा जिसे छात्र ऑनलाइन विवरण दर्ज करके देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही ऑल इंडिया रैंक (AIR) लिस्ट भी जारी की जाएगी। सेशन 2 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।
जेईई मेन 2025 सेशन-2 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। ब्रोशर के मुताबिक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को 17 अप्रैल तक जेईई मेन 2025 सेशन 2 के नतीजे जारी करने हैं। ऐसे में उम्मीद है कि एनटीए की ओर से आज कभी भी नतीजे जारी किए जा सकते हैं। नतीजे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। सभी छात्र लॉगिन डिटेल्स डालकर इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे, किसी भी छात्र को व्यक्तिगत रूप से नतीजों की जानकारी नहीं दी जाएगी।
एनटीए द्वारा रिजल्ट जारी होने से पहले या उसके साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की की मदद से छात्र अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराई थी तो वे इसमें अपनी डिटेल भी चेक कर सकेंगे।
चरण 1: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 जारी होते ही छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
चरण 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में JEE Main 2025 सेशन-2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: अब आपको एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगइन पर क्लिक करना होगा।
चरण 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।
Read More: MP Board Result 2025 Date – जानें कब आएंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
Read More: UP Board 10th, 12th Result 2025: रिजल्ट डेट कब आएगी? जानें अपडेट्स
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back