गुजरात बोर्ड एचएससी परीक्षाएं 2025 27 फरवरी को शुरू हुई थीं और 13 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं। इसके बाद अब बोर्ड ने आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे पोर्टल पर देख सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को 24 मार्च तक आपत्तियां भी दर्ज करानी होंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए छात्र जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 12वीं 2025 की आंसर-की जारी कर दी है। यह आंसर-की साइंस स्ट्रीम के लिए जारी की गई है। इसके तहत मैथ्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स और बायोलॉजी विषयों की आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही अपने संभावित स्कोर की गणना भी कर सकते हैं।
साथ ही अगर छात्रों को आंसर की को लेकर कोई आपत्ति है तो वे बोर्ड की वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। चुनौती दर्ज कराने के लिए छात्र gsheb science key@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 24 मार्च 2025 सोमवार शाम 6:00 बजे तक आपत्ति भेजनी होगी। तय समय के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए देनी होगी ये फीस
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क देना होगा। आपत्ति के साथ फीस चालान की कॉपी ईमेल के जरिए भेजनी होगी। चालान के अलावा अन्य सबमिशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही, छात्र ध्यान रखें कि अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो उस प्रश्न के लिए भुगतान की गई फीस अभ्यर्थियों को वापस कर दी जाएगी।
गुजरात बोर्ड द्वारा आपत्ति प्रक्रिया पूरी करने के बाद, एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद, परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे पोर्टल पर देख सकते हैं। साथ ही, वे इसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाना होगा।
Read More: JEE Main 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, 2 अप्रैल से परीक्षा
Read More: CUET UG 2025: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back