UK Board Result 2025 उत्तराखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बादके साथ ही राज्य में टॉप करने वाले छात्रों की सूची भी जारी की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही छात्र वेबसाइट पर ऑनलाइन रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट (UBSE 10th 12th Result 2025) 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होते ही छात्र या उनके अभिभावक UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो एडमिट कार्ड से प्राप्त कर सकते हैं।
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 छात्र खुद चेक कर सकेंगे, इसके लिए आपको कैफे जाने और अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत नहीं है। रिजल्ट सिर्फ 4 स्टेप में चेक किया जा सकता है जो इस प्रकार हैं-
स्टेप 1: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2: यहां आपको जिस भी कक्षा (हाईस्कूल या इंटरमीडिएट) का रिजल्ट चेक करना है, उसके लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3: इसके बाद आपको अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा।
स्टेप 4: अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहां से आप चेक करने के साथ-साथ डाउनलोड भी कर सकेंगे।
इंप्रूवमेंट एवं द्वितीय परीक्षा 2024 के विद्यार्थियों का परिणाम भी जारी होगा वार्षिक परीक्षा 2025 के साथ ही बोर्ड द्वारा पिछले वर्ष की इंप्रूवमेंट/द्वितीय परीक्षा का परिणाम भी जारी किया जाएगा। इन परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थी भी ऑनलाइन माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें सभी विषयों में अलग-अलग 33% अंक प्राप्त करने होंगे।
बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को एक और मौका मिलेगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा/दूसरी परीक्षा में शामिल होकर दोबारा परीक्षा दे सकेंगे और अपना साल बर्बाद होने से बचा सकेंगे।
आपको बता दें कि इस साल हाईस्कूल में 113241 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 109966 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
Read More: UP Board Result 2025: 10वीं, 12वीं रिजल्ट इस तारीख तक हो सकता है जारी
Read More: JAC 10th, 12th Result 2025 Date – जानें कब आएंगे झारखंड बोर्ड के नतीजे
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back