UK Board 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा। 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। साथ ही आंसर शीट को दोबारा चेक भी किया जा सकता है।
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। कल सुबह 11 बजे नतीजे घोषित किए जाएंगे। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इसके साथ ही मैट्रिक और इंटरमीडिएट के टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट ukresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं। उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक अलग-अलग निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।
UBSE UK Board Result Class 10, 12: परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा में अपने अंकों से असंतुष्ट छात्र भी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करा सकेंगे।
अब हम आपको बताते हैं कि आप रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं। UK Board 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
Read More: UP Board 10th, 12th Result 2025: रिजल्ट डेट कब आएगी? जानें अपडेट्स
Read More: JAC 10th, 12th Result 2025 Date – जानें कब आएंगे झारखंड बोर्ड के नतीजे
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back