कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, CMAT के रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, श्रेणी, जन्म तिथि, कुल स्कोर, सेक्शनल स्कोर और पर्सेंटाइल स्कोर के साथ अन्य विवरण का उल्लेख होगा। आपको बता दें कि CMAT 2025 परीक्षा 25 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी परीक्षा के पांच दिन बाद यानी 31 जनवरी 2025 को जारी की गई थी। अब जल्द ही नतीजे जारी किए जा सकते हैं।
Common Management Admission Test का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। CMAT 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डिटेल्स, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CMAT परीक्षा 2025 25 जनवरी, 2025 को आयोजित की थी। परीक्षा CBT मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा के सफल आयोजन के बाद 31 जनवरी, 2025 को CMAT प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों को 2 फरवरी तक आंसर-की पर आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया था। वहीं, अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है, जिसके जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। CMAT 2025 रिजल्ट डेट और समय को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में पिछले साल के ट्रेंड के आधार पर CMAT 2025 रिजल्ट 7 फरवरी, 2025 को जारी होने की उम्मीद है। सही तारीख चेक करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर विजिट करते रहना चाहिए, ताकि उन्हें जानकारी मिल सके।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट, CMAT 2025 रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स-
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट: Exams.nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद CMAT रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। अब यहां पूछे गए विवरण दर्ज करने होंगे। इसके बाद आपके स्क्रीन पर रिजल्ट प्रदर्शित हो जाएंगे। अब उम्मीदवार रिजल्ट कॉपी का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं। इसके अलावा हाल ही में NTA की ओर से JEE मेन सेशन 1 परीक्षा की आंसर की भी जारी की गई थी। इस परीक्षा के लिए जारी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज यानी 06 फरवरी 2025 आखिरी तारीख है। उम्मीदवार 200 रुपये का शुल्क देकर इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आज के बाद उम्मीदवारों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें। उम्मीदवार पोर्टल पर ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
Read More: UGC NET December 2024 Result Soon: Check Expected Date
Read More: Kerala NEET PG Counselling 2024: Round 3 Option Registration Ends Today
Read More: JEE Main 2025 Application Glitches: NTA Online Form Fails to Update Candidate Information
Read More: UP B.Ed JEE 2025: 15 फरवरी से शुरू होंगे बीएड रजिस्ट्रेशन, पूरी जानकारी यहां देखें
Get Latest Notification of Colleges, Exams and News.
back